" data-ad-slot="">

स्वदेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय स्नातक महासंघ में राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली अहम जिम्मेदारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। देश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर स्नातकों की समस्याओं को जानने समझने और निदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्नातक महासंघ संगठन की स्थापना की गयी है। इस संगठन की व्यापक संरचना त्वरित गति से जारी है। संगठन को खंड, तहसील, जिला, प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के पंचस्तरीय संरचना में गठन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से लगभग 100 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनेगी। उत्तर प्रदेश में करीब-करीब आधे जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। इस संगठन का मुख्यालय लखनऊ में है। इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, तथा तीन राष्ट्रीय संरक्षक अनिल अग्रवाल, सांसद राज्यसभा, दिनेश गोयल, विधायक, (स्नातक विधान परिषद सदस्य खंड मेरठ उत्तर प्रदेश), तथा राजेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन जीएनआईओटी कालेज समूह ग्रेटर नोएडा हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विधिवत संगठन को बढ़ाने और चलाने के लिए बहुत तलाश और विचार-विमर्श के बाद संगठन नेतृत्व के गुनिया और क्षमतावान व्यक्तित्व स्वदेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय स्नातक महासंघ का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इसी माह सभी 35 राज्यों में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी गठन का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष 2021 में कम-से-कम 25000 स्नातकों को संगठन से जोड़कर स्वयं सहायता पूल तैयार किये जाएंगे, जिससे रोजगार उत्पादक यूनिटों और सक्षम स्नातक युवाओं को एक मंच पर लाकर दोनों को सहयोग प्रदान किया जा सके। रोजगार के अलावा हमारे स्नातक पदाधिकारी जो कि विविधताओं से विभूषित हैं, स्किल्ड हैं, स्वरोजगारी हैं। सब मिलकर ऐसे तकनीकी ज्ञान, ट्रेड एवं संसाधनों का आदान-प्रदान करेंगे। जिससे हम एक-दूसरे के काम आ सकें और हमारे सरकार के तमाम अभियानों स्किल इंडिया, स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, आत्मनिर्भर भारत आदि योजनाओं को समर्थ व सक्षम तरीके से गति प्रदान करने का भी काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हमें अति प्रशन्नता है कि हमारे इन उद्देश्यों को सभी स्नातक भाई समझ रहे हैं और बड़े हर्ष के साथ जुड़कर एक-दूसरे की मदद करने को अति उत्सुक हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

2 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

4 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

4 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

6 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

6 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>