" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर 1 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2020 का शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,31 जुलाई। नोएडा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 (एसआईएच-2020) के सॉफ्टवेयर एडिशन का शुभारंभ 1 अगस्त 2020 को 8:00 बजे संस्थान के कैंपस में ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो के के अग्रवाल, चेयरमैन, नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में डॉ तनुजा, निदेशिका अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपस्थित रहेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन-2020 के इस संस्करण में एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर आयुष मंत्रालय एवं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रसारित किए गए समस्या विवरणों के समाधान हेतु देश के विभिन्न राज्यों से 33 टीम्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा करेंगी। संस्थान के कार्यकारी उपाध्यक्ष  रमन बत्रा ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा एक समस्या विवरण तथा मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा छह समस्या विवरण एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर के लिए प्रसारित किए गए हैं। आयुष मंत्रालय के समस्या विवरणों पर 5 टीम तथा मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रसारित किए गए छह समस्या विवरणों पर 28 टीम प्रतिस्पर्धा करेंगी।  रमन बत्रा ने आगे बताया कि संस्थान ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं संबंधित अधिकारियों तथा प्रतिभाग करने वाली टीमों के साथ सुचारू रूप से संपर्क स्थापित कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि यह तीसरी बार है जब हम स्मार्ट इंडिया हैकेथोन का आयोजन कर रहे हैं।

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर के एसआईएच-2020 के स्पोक (सिंगल पॉइंट ऑफ कांटेक्ट) प्रो प्रवीण पचौरी ने कहा कि संस्थान स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 के शानदार आगाज़ के लिए तैयार है।  एसआईएच-2020 में स्लैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी टीम, मंत्रालय, विभाग एवं संस्थान अपना संवाद करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>