" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा, नोडल सेंटरपर स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 का आज शानदार आगाज़

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 अगस्त। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा, नोडल सेंटर पर स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 का शानदार शुभारंभ 1 अगस्त 2020 को नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन के चेयरमैन के.के. अग्रवाल,एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा, निदेशक एनआईईटी डॉ. विनोद कापसे,नोडल सेंटर स्पोक प्रो. प्रवीण पचौरी तथा ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। एनआईईटी नोडल सेंटर पर मध्य प्रदेश सरकार के 6 समस्या विवरण तथा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के एक समस्या विवरण पर प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन समस्या विवरणों के समाधान प्रस्तुत करने के लिए पूरे देश से 33 टीम प्रयासरत हैं। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गए समस्या विवरणों में डेटाबेस सॉफ्टवेयर में चेहरे तथा भाव की पहचान, डेटाबेस सॉफ्टवेयर में कपड़ों की पहचान तथा संचयन, डेटाबेस सॉफ्टवेयर में बैगेज एवं अन्य एक्सेसरीज़ की पहचान एवं संचयन, नाम के आधार पर संदिग्धों की पहचान, डेटाबेस सॉफ्टवेयर में वाहन की पहचान तथा एफआईआर रिसीव करने के लिए वर्चुअल पुलिस स्टेशन का विकास शामिल हैं। आयुष मंत्रालय के द्वारा दियागया समस्या विवरण ऑनलाइन ओपीडी अप्वाइंटमेंट एवं हॉस्पिटल इनफॉरमेशन सिस्टम के लिए एप डेवलपमेंट से संबंधित है। विदित हो कि प्रत्येक समस्या विवरण के चयनित समाधान देने वाली टीम को एक लाख रूपया का पुरस्कार दिया जाएगा। एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद कापसे ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के स्वागत के साथ एसआईएच-2020 के सफल आयोजन की शुभकामना दी।

एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत विश्व का एक ऐसा राष्ट्र है जहां पर युवा जनसंख्या सर्वाधिक है। ऐसे में इस युवा शक्ति की समस्याओं को हल करने की क्षमता का उपयोग स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन में किया जाना उस युवा शक्ति पर विश्वास प्रदर्शित करता है। रमन बत्रा ने आगे कहा कि इस युवा शक्ति के दम पर हम स्टार्टअप इंडिया, न्यू इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे सपने को वास्तविकता में बदल रहे हैं और एक नए राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो के. के. अग्रवाल, चेयरमैन, नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे विद्यार्थियों में गजब की रचनात्मकता है। हैकेथॉन जैसी प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के इन्नोवेशन तथा रचनात्मकता को बाहर लाना होता है। उन्होंने कहा कि बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान सरलतम रूप में किया जा सकता है। आवश्यकता है बस उस समस्या को सही से समझने की और उसको सरलतम रूप में सुलझाने की। उन्होंने समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रकृति से भी सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रो. अग्रवाल ने आगे कहा कि इन्नोवेशन के आधार पर समाज तथा जन सामान्य की समस्याओं का सरलतम समाधान किया जा सकता है तथा उनके जीवन को आसान बनाया जा सकता है। प्रो. अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे देश के विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं इन्नोवेशन की प्रवृत्ति को देखते हुए हमें उनसे ढेर सारी आशाएं हैं और इन आशाओं को पूरा करने के लिए बस उन्हें एक रचनात्मक माहौल देने की आवश्यकता है। स्मार्ट इंडिया हैकेथोन के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक  क्षमता का उपयोग राष्ट्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए किया जाना एक सराहनीय प्रयास है। प्रो अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से कहा कि भविष्य में आइडिया ही धनार्जन का स्वरूप होगा।

प्रो प्रवीण पचौरी, निदेशक (परियोजना एवं नियोजन) एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के आयोजकों, सभी चैनल पार्टनर एवं ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों के प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यदि हम इस तरह एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए खड़े हो जाएंगे तो हमें भारत को दुनिया का सशक्त राष्ट्र बनाने से कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती है।

शनिवार को प्रतियोगिता के प्रथम चरण में  सरकार द्वारा नामित मेंटर्स के द्वारा सभी प्रतिभागियों की मेंटरिंग की गयी। मध्य प्रदेश सरकार के समस्या विवरणों को गहराई से समझाने तथा अपेक्षित समाधान प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (पुलिस रिफ़ोर्म्स) ने प्रतिभागियों को सरकार की अपेक्षाओं तथा पुलिस डिपार्टमेन्ट की आवश्यकताओं के विषय में अवगत कराया।  आयुष मंत्रालय से शिव कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद यादव तथा डॉ. पारितोष त्रिपाठी ने मंत्रालय के द्वारा अपेक्षित समाधानों के विषय में प्रतिभागियों से गहन चर्चा की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>