" data-ad-slot="">

एनआईईटी  में ‘डाटा साइंस’ विषय पर एआईसीटीई प्रायोजित छह दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

कोविड-19 हमें आपदा में अवसर तलाशने का मौका दिया है, हमें उसका पूरा दोहन करना चाहिए-नीलिमा कटियार

ग्रेटर नोएडा,24 अगस्त। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के सूचना तकनीक विभाग के द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से प्रायोजित ‘डाटा साइंस’ विषय पर छ: दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ. आरती नूर, वरिष्ठ निदेशक सी-डैक,  रमन बत्रा-कार्यकारी उपाध्यक्ष एनआईईटी, प्रवीण सोनेजा, महानिदेशक, डॉ. विनोद एम. कापसे, निदेशक,  डॉ. प्रवीण पचौरी, निदेशक (परियोजना एवं नियोजन), डॉ. कुमुद सक्सेना, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य तथा प्रतिभागियों की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने उद्बोधन में एनआईईटी के द्वारा आयोजित इस अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि वर्तमान समय में डाटा ही पूंजी का दूसरा स्वरूप है। उन्होंने आगे कहा जिस प्रकार से कोविड-19 हमें आपदा में अवसर तलाशने का मौका दिया है, हमें उसका पूरा दोहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यदि हम सभी भारतवासी एकजुट हो जाएंगे तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को तो निश्चित ही साकार कर पाएंगे अपितु भारत को पुनः विश्व गुरु की पदवी पर पुनर्स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को विशेष रूप से समग्रता में संसाधनों के उपयोग पर बल दिया।मंत्री ने अध्यापकों को कार्यक्रम की आवश्यकता समझाते हुए कहा कि भारत के विकास की यह यात्रा बहुत लम्बी है, इसलिए हम जितना तकनीकी रूप से आगे होंगे उतना जल्दी ही हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बढ़ सकते हैं। आज के युग में डाटा एक सामर्थ है, संसाधन है और सम्पदा है। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हम हर युवा के कौशल को निखार कर उसे मूल्यवान बनाएं। जिसके लिए इंडस्ट्री, शिक्षा संस्थान और स्टार्टअप कंपनियों का संयोजन आवश्यक है। रमन बत्रा-कार्यकारी उपाध्यक्ष एनआईईटी ने कहा कि एनआईईटी नवाचार आधारित शिक्षा के माध्यम से भविष्य के सक्षम, समर्थ एवं कुशल पेशेवरों के सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि तकनीक के इस बदलते हुए दौर में हमें नई प्रौद्योगिकियों एवं विचारों के माध्यम से समस्याओं के हल ढूंढने होंगे जिससे हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद एम कापसे-निदेशक एनआईईटी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। महानिदेशक प्रवीण सोनेजा ने सूचना तकनीक विभाग के इस कदम की सराहना की। डॉ. कुमुद सक्सेना-विभागाध्यक्ष-सूचना तकनीक विभाग ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण पचौरी, निदेशक (परियोजना एवं नियोजन) ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया एवं सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>