" data-ad-slot="">

ग्रेनो वेस्ट का प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने किया दौरा, नेफोवा ने आमजन की समस्या से कराया अवगत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सर्विस रोड़ बंद होने पर सीईओ ने जतायी नाराजगी, जल्द खुलवाने का दिया आदेश

-ग्रेनो वेस्ट में सड़कों के गड्ढें को नई तकनीकी से किया जाएगा भराव

ग्रेटर नोएडा,24 अगस्त। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ग्रेनो वेस्ट का दौरा किया, निरीक्षण के दौरान टीम नेफोवा ने क्षेत्र में टूटे रोड, नाले, ग्रीन बेल्ट के रखरखाव, अस्पताल, स्टेडियम और आधार केंद्र की जरूरत के बारे में बताया। एकमूर्ति के पास सेक्टर-16 बी में निर्माणाधीन मॉल द्वारा सर्विस रोड़ बंद किये जाने और सड़क पर मिट्टी डालने पर सीईओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक को बिल्डर को नोटिस दे कर एक हफ्ते के अंदर बंद सर्विस रोड़ को खुलवाने और सड़क से मिट्टी हटवाने की बात कही। आदेश के अनुपालन ना होने की स्थिति में भारी जुर्माना लगाने को कहा। सेक्टर-16 स्थित अजनारा ली-गार्डन के पास सर्विस रोड बनाने की बात कही। वहाँ बन रहे नालियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पंचशील ग्रीन्स 2 के सामने रोजा याकूबपुर गांव की तरफ 6 पर्सेंट आबादी वाले जमीन पर खुले में नाले का पानी बहता रहता है जिसकी शिकायत पंचशील निवासी दीपांकर कुमार काफी समय से कर रहे थे। सीईओ नरेंद्र भूषण ने देख कर नाराजगी जताते हुए 3 से 4 दिन के अंदर में उस की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि अगले महीने से ग्रेनो वेस्ट के सड़कों के गड्ढों को नई तकनीक से भरा जाएगा। ग्रेनो ईस्ट के लिए कंपनी से करार हो गया है, अगले महीने तक ग्रेनो वेस्ट के लिए भी हो जायेगा। सेक्टर16 और 16B के खराब रोड के मरम्मत, रोजा याकूबपुर चौराहे पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था के लिए अगले महीने के 15 तारीख तक टेण्डर जारी हो जाएगा। इसके साथ ग्रेनो वेस्ट के अन्य जोन के अधिकारियों को भी अपने अपने जोन में सभी टूटे सड़क के मरम्मत के लिए एस्टीमेट बना कर मंजूर करवाने और निविदा बुला कर कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, दीपांकर कुमार और राहुल गर्ग ने सहयोग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>