रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गांव के संर्पक मार्ग पर बारिश के कारण हुए जलभराव व गंदगी ने ग्रामीणों का रास्ता निकलना पाना भी दुश्वार कर दिया है। इसके साथ ही पनप रहे जहरीले मच्छरों के कारण गांव में संक्रमित रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार सम्बंधित अधिकारियों से रास्ते को दुरूस्त कराने की मांग के बाद भी सुनवाई नहीं होने से हताश ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से समस्या निस्तारण की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव भाईपुर निवासी लोगों के मुताबिक गांव से निकल कर रजवाहे की तरफ जाने वाला संर्पक मार्ग जेवर, रबूपुरा, दनकौर, आदि को जाने वाली सड़कों व यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड़ को जोड़ता है जोकि पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। कई बार यमुना विकास प्राधिकरण आधिकारियों से इसे बनवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सोशल मीड़िया के माध्यम से स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों से उक्त मार्ग को दुरूस्त करा समस्या निदान की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…