रबूपुरा। जंलग से घर लौट रही महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति द्वारा खेत में खींच कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने पूर्व में भी उक्त द्वारा इसी प्रकार की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि शुक्रवार को अपने खेतों से गोबर डाल कर लौट रही थी तभी रास्ते में पहले से खडें गांव के व्यक्ति ने उसे ज्वार के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोप है कि पीड़िता के शोर मचाने पर उक्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उक्त पहले भी इस प्रकार की हरकत पीड़िता के साथ कर चुका है। आरोप है कि जब महिला इसकी शिकायत करने उसके घर गई तो उसके परिजन मारपीट पर उतारू हो गये।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…