-एनआईईटी कॉलेज में आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के सौजन्य से छात्रों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को अपने रोजगार संबंधी चयन के विषय में सूचित करना तथा बदलते हुए व्यावसायिक पर्यावरण के साथ किस प्रकार के नवीनतम व्यावसायिक विकल्पों का चुनाव किया जाए इस पर जोर देना था। इसके साथ ही साथ समय प्रबंधन की तकनीकी जानकारियों पर भी विशेष ज़ोर दिया गया। मुख्य वक्ता प्रो. दिनेश पाठक ने छात्रों को अपने भविष्य के निर्धारण हेतु सही चयन करने की योजना पर जोर दिया तथा उनको कुछ ऐसी तकनीकें बतायी, जिससे वह सरलता से नए विकल्पों की तलाश कर सकते हैं। प्रो. पाठक ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार आज देश के 60 प्रतिशत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को नौकरी पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसका मुख्य कारण उनके अंदर सही कौशल का न होना है। समय रहते यदि इस समस्या का निराकरण कर दिया जाए तो आंकड़े इसके पलट सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने इस सत्र में उपस्थित शिक्षकों से यह अनुरोध किया कि यदि बीटेक के छात्रों को वह सभी सामग्री दी जा सके जो वर्तमान आर्थिक परिवेश में रोजगारपरक एवं व्यवहारिक हो तो छात्रों को नई संभावनाओं का दोहन करने में सहजता होगी। प्रो. पाठक ने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी डायरी लिखने की आदत विकसित करें जिससे उन्हें अपनी संभावित कमियों को पहचानने एवं भविष्य में उन्हें दूर करने की प्रेरणा मिलेगी जो भविष्य में उन गलतियों की पुनरावृति को न्यूनतम कर देगा। प्रो पाठक ने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी बहुत अच्छी है, तेज है एवं मेधावी है। अगर इसने अपनी प्रतिभा का सकारात्मक इस्तेमाल बस थोड़ा सा भी किया तो उसका अपना जीवन तो संवरेगा ही, वह देश में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा और अगर इसके उलट इसे नकारात्मक तरीके से प्रयोग किया गया तो अपार दिक्कतें बढ़ेगी जिनको संभालना मुश्किल हो सकता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे, निदेशक (परियोजना एवं नियोजन) डॉ. प्रवीण पचौरी, अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण तथा बीटेक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…