" data-ad-slot="">

बहस के दौरान अधिक न्यायिक विवेक का ध्यान रखना जरूरी -दीपक मिश्रा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) के विधि संकाय में गुरुवार को मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सुप्रिम कोर्ट पूर्व मुख्यन्यायाधीश दीपक मिश्रा ने कहा कि वकालत के पेशे में तर्ककला, कौशल और विज्ञान की तरह हैं। रिसर्च और गहन विश्लेषण करने का बाद ही आपको सार निकालना होता है। उन्होंने आगे बताया कि बहस के दौरान भावना में बहने से कहीं अधिक न्यायिक विवेक का ध्यान रखना जरूरी है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आगे बताया कि कोई भी अधिवक्ता या कानून का विद्यार्थी तबतक आदर्श शोधार्थी नहीं हो, जब तक उसके अन्दर ज्ञान अर्जन करने की भावना न हो। साथ ही, उन्होंने व्यवहारिक पक्ष की जानकारी देते हुए कहा कि पुस्तकों से आपको सारांश निकालना होता है। यही सार आपको डिबेट के दौरान मदद करेगा। विवि के प्रो. चांसलर डॉ. विक्रम सिंह ने व्यवहारिक ज्ञान पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। विधि संकाय में मूटकोर्ट का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि विधि संकाय के छात्र-छात्राओं को उनके व्यवहारिक कानूनी क्षमता को बढ़ाने आभासी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने प्रकरण का पक्ष प्रस्तुत करना होता है। इसमें छात्रों ने अपने-अपने मुकदमें की पैरवी की। आयोजन में कुलपति डॉ. आर.डी. शर्मा व कुलसचिव डा. जयानंद की गौरवमयी उपस्थित रही। विवि के विधि संकाय के निदेशक डॉ. प्रांतप कुमार दास ने सभी प्रतिभागियों का आयोजन में शिरकत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सभी स्कूलों के निदेशक व विभागाध्क्ष मौजूद थे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>