ग्रेटर नोएडा। लॉयड लॉ कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं लीगल एड सेल लॉयड लॉ कॉलेज ने मिलकर विषय पी सी पी एन डी एक्ट के सन्दर्भ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सेमीनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विमला बाथम, अध्यक्ष,राज्य महिला आयोग,उत्तर प्रदेश थी। उन्होंने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के विकास में इस एक्ट की बहुत बड़ी भूमिका है। इस एक्ट से तात्पर्य यह है की मां के पेट में गर्भ का लिंग परीक्षण का निषेध है। यह कानून इसी का समर्थन करता है। इस कानून से देश में घटते लिंगानुपात को ठीक करने का प्रयास किया जाता है। बेटी की समाज में अहम भूमिका होती है, वह अलग-अलग आयु में अलग-अलग रूपों में आती है जैसे बेटी ,बहु,मां,पत्नी ,बहन आदि। आज समाज के विभिन्न वर्गों में बेटियां नेतृत्व कर रही हैं। वो हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, उन्होंने सरकार द्वारा लाइ गई विभिन्न योजनाओं को भी साझा किया। उन्होंने सरकार के कार्यों को भी बताया, सरकार बेटियों के लिए परत दर परत योजना के साथ कार्य कर रही है। सरकार भविस्य में भी बेटियों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना ला रही है। अनुराग भार्गव, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,अतुल कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं मनोहर थाइरानी, प्रेजिडेंट ,लॉयड ग्रुप थे। अतुल कुमार सोनी ने कहा कि जिला स्तर पर क्रान्तिकारी रूप से कार्य किया जा रहा है, हम समय- समय पर सेमीनार व मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते रहते हैं। जिला सरकार पूरी तरह से लिंगानुपात को समान करने में जुटी है, बेटियों के विकास के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मनोहर थाइरानी (प्रेसिडेंट ,लॉयड ग्रुप) ने कहा कि लॉयड कॉलेज ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कथन के विकास के लिए काम करता है। कॉलेज इस कथन की सार्थकता के लिए छात्राओं को पढाई में पचीस हजार की छात्रवृत्ति भी देता है। बेटियों के विकास के लिए आगे भी विकास के कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक पियूष शर्मा थे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…