" data-ad-slot="">

एनआईयू के स्कूल ऑफ मीडिया के वेबिनार में जुटे रामयण व महाभारत के कलाकार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 जून। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा मंगलवार को ‘इम्पेक्ट ऑफ कोविड-19 आन बॉलीवुड इंडस्ट्री एण्ड रीटेलीकास्ट ऑफ एपिक लाइक रामायण एण्ड महाभारत ड्यूरिंग द लाकडाउन  विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में प्रसिद्ध फिल्म तथा टेलिविज़न अभिनेता सुरेन्द्र पाल, सुप्रसिद्ध गीतकार सुधाकर शर्मा, राममायण और श्रीकृष्णा धारावाहिक के प्लेबेक सिंगर सतीश देहरा, राजस्थानी सिनेमा के निर्माता- निदेशक राजेन्द्र गुप्ता आदि ने मुख्य वक्ताओं के तौर पर प्रतिभाग किया। वेबिनार में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर एनआईयू के कुलपति प्रो. जयानन्द व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के निदेशक डॉ. सैयद फहर अली शामिल हुए। बेविनार में छात्रों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अभिनेता सुरेन्द्र पाल ने कहा कि कोविड-19 के दौर में सिनेमा और टीवी जगत के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसने बॉलीवुड की दुनिया को बदल दिया है। रामायण-महाभारत के पुनः प्रसारण ने लोगों को तनाव से राहत दी है। इस समय हमारी प्राथमिकता इस चुनौती से निपटने की होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि बगैर मेहनत के कला के क्षेत्र में सफलता अर्जित करना नामुमकिन है। आप कठिन परिश्रम से ही अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। सुधाकर शर्मा ने गीत और कहानी लेखन की बारीकियां बताते हुए कहा कि संवाद लेखन कहानी के अनुरूप होना चाहिए। कोविड-19 पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कि इस संकट की घड़ी में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। यह समाज को जोड़ने वाली बात है। सतीश देहरा ने रामायण सीरियल के अपने गाये हुये गीतों की पंक्तियां सुनाईं। साथ ही, उन्होंने कहा कि जो संगीत की दुनिया में जाना चाहते हैं, वे योग्य गुरु का चयन करें। उनसे विधिवत शास्त्रीय संगीत सीखें और लगातार अभ्यास करते रहें। राजस्थानी फिल्म निर्माता-निदेशक राजेन्द्र गुप्ता ने राजस्थान की कलाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने फिल्म निर्माण से जु़ड़ी बारीकियों को साक्षा किया। आयोजन का सफल संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की असिस्टेंट प्रो. शानू गुप्ता ने किया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>