" data-ad-slot="">

मानस अवलोकन संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदाधिकारी हुए मनोनीत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 जून। ग्रेटर नोएडा के ग्राम कलुपुरा में  मानस अवलोकन संस्था ने अपने नये अध्यक्ष सुरेश चन्द गाँव-कलूपुरा और उपाध्यक्ष  हरिश्चन्द्र शर्मा एवं ओमऋषि  शर्मा को कोषाध्यक्ष निवासी कलूपुरा को पगडी और फूल मालाएँ पहना कर सम्मानित करते हुए उनके पदों पर मनोनित किया गया।

संस्था के महासचिव हरीओम शास्त्री और मानस क्रान्ति पत्रिका के संपादक संजय देव ‘विमल’ ने समस्त कार्यकारिणी और अन्य प्रबुद्ध जनों के समक्ष तीनों पदाधिकारियों को उनके पदों के गोपनीयता की शपथ दिलायी। संस्था के कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। संजय विमल देव ने बताया कि “मानस अवलोकन संस्था” पिछले 20 वर्षों से जन-कल्याण के लिये सामाजिक और धार्मिक दोनों ही क्षेत्रों में ग्रेटर नौएडा में ही नहीं बल्कि देश के दूसरे प्रान्तों में भी अपनी एक अहम भूमिका में कार्य कर रही है। संस्था ग़रीब विद्यार्थियों के लिये जी जान से मदद करती है। प्रतिभाओं को उकेरना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिये संस्था उनकी भरपूर सहायता कर रही है।  धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संस्था कार्यलय में ही नियमित रूप से एक घण्टे का श्री रामचरित मानस का पाठ होता है। जिसमें मातृशक्ति और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।  प्रत्येक शनिवार को सुन्दर काण्ड का पाठ होता है। प्रति वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव, श्री गोस्वामी तुलसीदास जयंती और श्री गीता जयंती जैसे बडे उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाये जाते हैं। जो प्रतिभागी सुन्दर काण्ड को कण्ठस्थ याद करके सुनाते हैं तो उन सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ 5100 रूपये की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रति वर्ष प्रदान की जाती है।

जिले और राज्य स्तर के टॉपर्स स्टूडेंट्स को खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में उभरती हुई बाल प्रतिभाओं को भी संस्था अपने कार्यक्रमों बुलाकर नकद राशि देकर सम्मानित करती हैं। और गरीब विद्यार्थियों को भी हर संभव सहायता करती हैं। सामाजिक परिवेश में संस्था की भागीदारी की बात करें तो संस्था प्रति वर्ष गरीब लोगों को सर्दी के मौसम में कम्बल आदि का वितरण करती है और अब इस संकट काल में कोरोना जैसी महामारी की लड़ाई में अपने निजि पैसे से ग़रीबों, मज़दूरों के लिये भोजन की व्यस्था करने में संस्था ने अपनी एक बहुत ही मह्ती भूमिका अदा की है। संस्था के महासचिव  हरिओम शास्त्री  ने जोर देकर कहा कि श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना ही संस्था का सदउद्देश्य है। उन्होंने अपने वक्तव्य में संस्था के निम्न उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में संजीव सिंह, ओमवीर सिंह गाँव दयानतपुर से, हरि शंकर, अमर सिंह  गाँव कुरेब से भानुप्रताप सिंह, अशोक कुमार गाँव भोयरा से भीष्म नारायण शर्मा, राम अवतार शर्मा ,विनोद शर्मा आदि महानुभावों ने प्रतिभाग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>