" data-ad-slot="">

केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल केएक वर्ष पूरा होने पर वीडियो कांफ्रेंसिग से जुड़े भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 जून। भाजपा ज़िलाध्यक्ष विजय भाटी  की अध्यक्षता में जिला गौतम बुध नगर भाजपा की केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर पहली वर्चुअल सभा का डिजिटल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन हुआ। सभा का संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया एवं डिजिटल  कॉन्फ्रेंसिंग को गति  आईटी सेल के जिला संयोजक  चंद्रमणि भारद्वाज ने दी जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता के रूप में  मंत्री सुरेश राणा सिंचाई एवं गन्ना मिल उत्तर प्रदेश का संबोधन किया। मंत्री सुरेश राणा जी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कैसे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड- 19 महामारी के इस बुरे दौर को अपनी संयम और कार्यकुशलता से सही वक्त पर जनता कर्फ़्यू और लाकडाउन के फ़ैसले से देश को इस महामारी से उबारने में लाखों लोगों को बचाने का सराहनीय कार्य किया अपितु विदेशों में भी उनके लिए गए फ़ैसलों को सराहा गया और उनकी राह पर चलते हुए विकसित देश अमेरिका, इटली, जापान, जर्मनी आदि देशों ने उनकी कार्यपद्धति को अपनाया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना को चरितार्थ करते हुए अपने देश के संकट को उबारने के साथ साथ विदेशों में भी 113 देशों से अधिक को दवाइयां और ज़रूरी सामान भेजकर विदेशों को भी इस संकट से उबारने में मदद करी तो यह कहना कोई अतिश्योक्ति न होगा कि आने वाला वक्त समय भारत का है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। 130 करोड़ भारतीय लोगों के बारे में सोचते हुए 20 लाख करोड़ का  ऐतिहासिक पैकेज भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जाना लोकल से वोकल बनाना गरीब मजदूर के लिए एक लाख सत्तर करोड़ का पैकेज देना कोरोनावायरस के लिए  पुलिस डॉक्टर सफाई कर्मचारी  इत्यादि  के लिए 50 लाख रुपए का  इंश्योरेंस की व्यवस्था  और अब तक 10 करोड़ परिवारों को शौचालय मोहिया दो करोड़ 61 लाख शौंचालय उत्तर प्रदेश में बने नारी का सम्मान हुआ। इन्फ्लेटेड की बीमारी से बचा हुआ हर गरीब को एक लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए दिए गए 8 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए कोरोनावायरस एक करोड़ 45 लाख परिवारों को गैस का फ्री सिलेंडर दिया गया आयुष्मान योजना से 5 लाख का बीमा जनता को दिया गया किसानों को खेती के लिए किसान ऋण योजना शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई नारी सम्मान में तीन तलाक समाप्त किया। आतंकवाद को दूर किया, कश्मीर से धारा 370, 35ए समाप्त की। नागरिकता संशोधन कानून को लाकर पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान से अल्पसंख्यक हिंदू बौद्ध ईसाई जैन सिख पारसी धर्म के आए हुए शरणार्थियों को नागरिकता दी गई। 500 वर्षों से जो राम मंदिर नहीं बन रहा था वह सपना पूरा हुआ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यकाल में गुंडाराज भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाई गई। आज प्रदेश की जनता योगी सरकार में अपने आप को खुशहाल महसूस कर रही है, योगी सरकार में कोरोला के लड़ने के लिए 78000 बेड और 70 साल में पहले 12 मेडिकल कॉलेज थे और अब बढ़कर 29 मेडिकल कॉलेज हैं पहले एक लैब थी और आप प्रदेश में 26 लैब हैं जिसमें 10, हजार से अधिक प्रत्येक दिन टेस्टिंग करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। गरीब कल्याण के लिए 3 महीने तक राशन सिलेंडर और महिलाओं के खाते में पैसे देने का कार्य हमारी सरकार ने किया और कर रही है प्रदेश सरकार ने 838 सामुदायिक टीचिंग चलाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया। श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रेनें चलाकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने  वर्चुअल सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधन में जानकारी देते हुए बताया कि  वर्चुअल सभा में 187 लोगों ने  भाग लिया। सरकार की उपलब्धि और कोरोना  वैश्विक महामारी में सरकार के द्वारा किए गए। कामों को नीचे तक पहुंचाने में  सभी कार्यकर्ता  अपनी सहभागिता निभाते हुए सरकार और संगठन के कार्यों में  लगेंगे वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी अमित चौधरी जिला सुनील भाटी गजेंद्र मावी उपाध्यक्ष पवन नागर, देवा भाटी, योगेश चौधरी, पवन रावल, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, जिला मंत्री, सर्वेंद्र कपासिया, गुरुदेव भाटी, गोपाल सिंह, पवन बंसल, लोकेश त्यागी, अर्पित तिवारी, यशवीर मास्टर, बिना शुक्ला, अर्पणा सिंह, गजेंद्र शर्मा, संजय भाटी, विचित्र तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनु पंडित, अरुण यादव, विकास चौधरी, मनोज भाटी, रवि भदौरिया आदि 187 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल सभा में भाग लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

22 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

22 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

22 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>