रबूपुरा। छत पर खेलते समय मंगलवार को पांच वर्षीय किशोर उपर से होकर गुजर हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को गांव खेडा मोहम्मदाबाद निवासी रिंकू का पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक छत पर खेल रहा था इसी दौरान मकान के उपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से किसी प्रकार उसका हाथ छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में ओर झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसी हालत में पहले परिजनों ने उसे झाझर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विद्युत लाइनें जर्जर हालत में घनी आबादी से होकर गुजर रही हैं। जिसके कारण गांव में पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से लाइनों को आबादी के बीच से हटाने एवं जर्जर तारों को दुरूस्त कराए जाने की मांग की जा चुकी है परंतु विभागीय उदासीनता के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…