रबूपुरा। गांवो में विकास प्राधिकरण द्वारा नाली, खंड़जे आदि का निर्माण कार्य भले ही योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है तथा इसे लेकर बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं। लेकिन यह विकास का कार्य कितनी पारदर्शिता से हो रहा है इसकी झलक गांव तिरथली में तब देखने को मिली जब चंद महीने पूर्व प्राधिकरण द्वारा बनाई गई टाइल्स की सड़क कुछ दिनों में ही जर्जर होने लगी। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया साम्रगी लगाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक से सड़क को दुरूस्त कराने की मांग की है। ग्रामीण अब्दुल सलाम, हरपाल, शाहिद प्रधान आदि ने बताया कि करीब चार महीने पूर्व गांव में कराये जा रहे विकास कार्य के दौरान सहकारी समिति से नई मस्जिद तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराया गया था। जिसमें टाइल्स के साथ ही घटिया साम्रगी का प्रयोग किया गया था। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी ठेकेदार ने अपनी मनमानी करते हुए अनियमता बरती और निमार्ण कार्य का पूरा कर पल्ला झाड़ लिया। अब चंद दिनों में ही उक्त सड़क बुरी तरह जर्जर होने लगी है जिसके कारण वहां गुजरना मुश्किल होता जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…