ग्रेटर नोएडा,31 अक्टूबर। जिलामुख्याल के सभागार में एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह एडीएमएलए बलराम सिंह एनटीपीसी के प्रबंधक कन्हैया लाल की मौजूदगी में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पितांबर शर्मा किसान यूनियन अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास के नेतृत्व में 23 गांव के पीड़ित किसान मुआवजा और रोजगार को लेकर वार्ता हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने एडी एमएलए बलराम सिंह को आदेश दिए कि हर गांव के व्यक्ति जिसकी जमीन गई है उसका नक्शा निकाला जाए और उसको देखा जाए कि सामान मुआवजा मिला है या नहीं और नौकरी के लिए एनटीपीसी के प्रबंधक को रिकॉर्ड देने के लिए बोला कि कितने आदमियों को नौकरी दिए आपने जब से किसानों की जमीन अपने अधिकरण की है और किसकी कितने में जमीन मुआवजा दिया है इसमें 5 आदमियों को सोमवार को एडीएमएलए ऑफिस में रिकॉर्ड दिखाया जाएगा, जिसमें सभी प्रभावित एनटीपीसी से किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम एनटीपीसी में जो मालगाड़ी कोयला लेकर जाती है उसको भी रोकने का काम करेंगे। इस मौके पर सुरेश प्रधान, धूम सिंह, हरफूल शर्मा, अतुल शर्मा, अनूप राघव, परमाल सिंह, धूम सिंह, प्रेमी नरेंद्र, विजय, कपिल, गोपाल शर्मा, भगत सिंह, लीलू, राजकुमार थे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…