जेवर। जेवर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान तीन चोरों को दबोचा है। जो चोरी के साथ शराब तस्करी भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध शराब की दो पेटी, एक अवैध चाकू, चोरी की बाइक व लेपटॉप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस शनिवार को टप्पल रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को एक बोरी में कुछ लादे आते देखा। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया, तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उनको दबोच लिया और उनकी तलाशी ली, जहां उनके पास से दो पेटी देशी शराब की अवैध पेटी व एक अवैध चाकू बरामद हुआ। साथ ही आरोपियों के पास एक लेपटॉप भी था। पुलिस उनको लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उनकी पहचान कपिल, अंकित व विष्णु उर्फ चिन्टू निवासी ग्राम वैना जिला अलीगढ के रुप मे हुई। आरोपियों ने पुलिस पूंछतांछ में बताया कि आरोपी चोरी के साथ अवैध शराब की तस्करी भी करते थे। साथ ही चोरों ने बताया कि यह बाइक व लेपटॉप चोरी किया हुआ है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…