ग्रेटर नोएडा,31 अक्तूबर। राजनीति विज्ञान विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा एवं विधा भारती उच्च शिक्षा के संयुक्त तत्वा वधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के रोड मैप तथा इसका गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मे प्रयोग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि प्रो. राज कुमार मित्तल कुलपति चौधरी वंशीलाल विश्वविद्यालय भिवानी हरियाणा थे। कार्यकम का आरंभ सरस्वती वंदना से प्रारम्भ किया। डॉ. नीती ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति तथा प्राचीन ज्ञान परंपरा के मूल्यों को पुनः स्थापित करेगी। मुख्य वक्ता का परिचय डाक्टर विवेक कुमार मिश्र विभागाध्यक्ष राजनीति विभाग एवं वर्कशाप के संयोजक ने दिया। अपने उदबोधन भाषण में मुख्य वक्ता ने इस नीति को विश्वविद्यालय में लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अपने उदबोधन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बबोधन भाषण में उन्होँने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों की चर्चा की। प्रो.शर्मा ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पर लागू करने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. विश्वास तिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन से किया । वकॅशाप के आयोजन में डॉ. अरविंद सिंह,डॉ. राकेश, अमित अवस्थी, प्रदीप तोमर, मनमोहन सिंह, डॉ. सन्ध्या तरार एवं डॉ. कृष्ण कान्त द्विवेदी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा का विशेष योगदान रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…