" data-ad-slot="">

एपीजे इंटरनैशनल स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कक्षा एक से  बारहवीं तक के विद्यार्थियों  ने अपने शारीरिक शिक्षा योग गुरु उपेंद्र शर्मा के साथ विभिन्न प्रकार के योग किए और उन्होंने यह भी बताया कि योग से हमें वह आत्मविश्वास  मिलता है, जिससे हम अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इससे हमें मानसिक शांति के साथ संयम और सहनशक्ति भी मिलती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि विश्व भर में कोरोना नामक महामारी फैली हुई है और डब्ल्यूएचओ और हमारी सरकार ने कुछ नियम निर्धारित किए हैं उन्हीं नियमों का पालन करते हुए सभी ने अपने-अपने घरों में बैठकर  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वर्चुल रूप से मनाया। सभी अभिभावक,  विद्यार्थी और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। योग दिवस के ऊपर एक प्रस्तुति दी गई जिसका संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा अग्रिमा चौधरी ने किया उसके उपरांत कक्षा दसवीं की छात्रा प्रतिष्ठा शुक्ला ने गायत्री मंत्र का उद्घोष किया।

मनन त्यागी योग करते हुए
जय कादियान योग करते हुए

अदिति राणा की माताजी योग करते हुए

कक्षा आठवीं की छात्रा ऐश्वर्या शर्मा द्वारा प्राणायाम का संचालन किया गया ।  उसके उपरान्त सूर्य नमस्कार के 12 आसन सभी विद्यार्थियों द्वारा किए गए जिससे विद्यार्थियों  को सहन एवं निरंतर कार्य करने की शक्ति मिलती है । इसके बाद बैठकर किए जाने वाले आसन, लेटकर किए जाने वाले आसन, पीछे पैर मोड़कर किए जाने वाले आसन सर्वांगासन, हलासन जो पीठ, गर्दन, पैर  और हाथ की मांसपेशियों को ताकतवर बनाते हैं। ध्यान के विभिन्न तरीकों से क्रियात्मक रूप से परिचित कराया गया जिसमें भ्रस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रमरी इत्यादि प्राणायामों का अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहयोग दिखाया गया। उसके बाद आसन बिठाकर किए जाने वाले आसन कोण आसन जिसे तितली आसन भी बोला जाता है वज्रासन , मंडुका ,इत्यादि  सभी आसन किए गए।  उसके बाद लेट कर किए जाने वाले आसन भुजंगासन , साल्वर्सन , धनुरासन , मकरासन चक्रासन इन सभी को शरीर की मांसपेशियों की शक्ति बढ़ाने के लिए आसन किए गए।  इसके बाद योग का राजा कहा  जाने वाला शीर्षासन भी हृदय की रक्तचाप की गति को सामान्य करने के लिए किया गया।  मेडिटेशन योग भी किया गया जिसमें शांति पाठ का आयोजन किया गया। ततपश्चात हास्य क्रिया द्वारा मानसिक तनाव मुक्त करने के तरीके बताए  और बच्चों को थेरेपी के द्वारा हाथ की उंगलियों पर अंगूठा को किस तरीके से क्रियाशील किया जाता है इस बात का ज्ञान प्रयोगात्मक रूप से निर्धारित करते हुए किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्णिमा वोहरा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी को रोजाना दो आसन करने चाहिए और यह बात याद रखें कि योग एक दिन के लिए नहीं अपितु हमें अपनी जीवन शैली में इन आसनों को हमेशा के लिए अपनाना है  और  शारीरिक शिक्षक उपेंद्र शर्मा जी की विशेष रूप से प्रयोगात्मक योग करने के लिए भूरि- भूरि प्रशंसा की।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>