ग्रेटर नोएडा,7 अक्टूबर। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने भी अपनी भागेदारी निभाई, यह अभियान 5 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में कक्षा – तीन से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन ही बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की, जिसमें निबंध लेखन, स्लोगन, पोस्टर, नारा एवं स्व- रचित कविताएं इत्यादि। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने विद्यार्थियों को यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी 10 बिंदुओं की शपथ दिलाई। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को शपथ में कहा कि ,हम यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगे। 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए किसी बाहन का संचालन नहीं करेंगे, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल स्कूटर नहीं चलाएंगे, हम वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे तथा अन्य को भी प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगे, हम खतरनाक ढंग से वाहन का संचालन नहीं करेंगे, वाहन चलाते समय पैदल एवं साइकिल यात्रियों का सम्मान प्रदान करेंगे, हम कभी भी नशे की स्थिति में वाहन का संचालन नहीं करेंगे ,हम वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे हम वाहनों पर स्टन्ट आदि नहीं करेंगे,हम तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी छात्र- छात्राओं को शपथ के साथ-साथ जागरूक भी किया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…