" data-ad-slot="">

जीबीयू में साइबर सिक्योरिटी एण्ड फॉरेंसिक विषय पर शिक्षक विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 अक्टूबर। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आई सी टी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा “साइबर सिक्योरिटी एंड फॉरेंसिक” विषय पर एक हफ्ते से चल रहे कार्यक्रम का समापन आज हुआ। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चला जिसमें देश के 22 राज्यों के 100 से अधिक शीर्ष शिक्षाविदों, सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों, व साइबर एक्सपर्ट्स ने भाग लिया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अटल योजना के तहत प्रायोजित करके गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। डीन प्रोफेसर संजय शर्मा ने बताया कि गौतम बुद्ध विश्विद्यालय देश का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व साइबर सिक्योरिटी का केंद्र बनने जा रहा है, उसी कड़ी में किया गया यह एक प्रयास है। एफडीपी की कोऑर्डिनेटर डॉ. संध्या तरार ने बताया कि यह एफडीपी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) द्वारा प्रायोजित अटल योजना के अंतर्गत बहुत बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। देश भर के 22 से ज्यादा प्रदेशों से शिक्षाविद व ऑफिसर्स ने कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया व साइबर सिक्योरिटी के एक्सपर्ट्स से जानकारी ली। देश व विदेश के नामचीन विषय विशेषज्ञों द्वारा इसमें सायबर सिक्योरिटी पर प्रयोगात्मक जानकारी दी गयी। सेडुलिटी ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर व साइबर सिक्योरिटी के जाने माने एक्सपर्ट डॉ अनूप गिरधर ने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों व उसके समाधान बताए। साइबर अटैक्स व उसके दुष्प्रभाव से लेकर इनसे कैसे बचा जाए व कंप्यूटर व मोबाइल में सिक्योरिटी के विभिन्न आयामों की चर्चा की। अपने आप में होने वाला यह एक विशाल व अनूठा कार्यक्रम रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>