ग्रेटर नोएडा।गलगोटियाज विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2020-21 के प्लेसमैंट की शुरूआत करते हुए छात्रों को राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में ड्रीम पैकेज पर अवसर दिलाना प्रारंभ कर दिया हैं। इस वर्ष कम्पनियाँ शासन से जारी निर्देशों के कारण ऑन लाइन प्लेसमौंट प्रक्रिया कर रही हैं। इस प्रक्रिया में चयनित छात्र-छात्राओं को मॉस- हायरिंग की कम्पनियों से पहले ही ड्रीम पैकेज प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उक्त प्रक्रिया में दो छात्रा अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी “बोटमोक” में नौ लाख के पैकेज पर और एक छात्रा “अमेरिकन एक्सप्रेस” सत्तर हजार के स्टायपेंड पर चयनित हो चुकी है। इसके अलावा “इन्फ़ोसिस” के हैक-विद- इन्फी प्रतियोगिता से ग्यारह छात्र-छात्राऐं चार लाख के पैकेज पर, तीन छात्र पाँच लाख के पैकेज पर और एक छात्र आठ लाख के पैकेज पर चयनित हो गये हैं। विश्वविद्यालय के सी० ई०ओ० ध्रुव गलगोटिया ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए यह भी बताया है कि अक्टूबर में मॉस-हायरिंग कम्पनियाँ भी प्लेसमैंट प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। अब गलगोटियाज विश्वविद्यालय को इसमें और अच्छे परिणाम आने का अनुमान है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…