ग्रेटर नोएडा,6 अक्टूबर। सेक्टर ओमेगा-एक स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल को टाइम्स वार्षिक रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, स्कूल को टाइम्स द्वारा जारी वार्षिक स्कूल रैंकिंग 2020 की लीडरशिप श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, रैकिंग में आधारभूत संरचना, छात्र शिक्षक अनुपात, शैक्षणिक कार्यक्रम, विभिन्न सुविधाएं कंप्यूटरीकृत वातावरण, पुरस्कार, पूर्व छात्र संगठन, दूसरे स्कूलों के साथ एक्सचेंज कार्यक्रम आदि के आधार पर मूल्यांकन किया गया। जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रोशन अग्रवाल ने कहा कि इस उपलब्धि पर हमें बहुत गर्व है और हम सभी अभिभावकों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमारा स्कूल हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तत्पर रहा है और हम जल्द ही शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद करते हैं, वहीं स्कूल के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कहा कि स्कूल ने बहुत सारे नए कार्यक्रम जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटरीकृत सोच तथा एंटरप्रेन्योरशिप जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत कर के छात्रों का बेहतर भविष्य बनाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या साधना मलिक ने भी सभी छात्रों को बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…