" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाकियू के संस्थापक किसानों के मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत की 85वीं जयंती किसान जागृति दिवस के रुप में मनाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 अक्टूबर। किसानों के मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं जयंती पर आयोजित किसान जागृति दिवस कार्यक्रम में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह यमुना विकास प्राधिकरण के एसीओ रविंद्र कुमार डीसीपी राजेश कुमार एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह, ओएसडी ग्रेटर नोएडा सचिन कुमार, एसीपी विमल कुमार, सपा नेता नरेंद्र नागर, प्रबंधक अशोक कुमार सक्सेना, प्रबंधक अजय कुमार, दनकौर थाना इंचार्ज अनिल कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज दिनेश, संदीप गहलोत, कपिल देव, संजय सिंह सहित दर्जनों अधिकारी शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन की योद्धाओं में राष्ट्रीय सचिव बाबा लज्जा राम प्रधान की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना के संचालन एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिला अध्यक्ष अनित कसाना एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना रजनीकांत अग्रवाल सुनील प्रधान एवं संदीप जैन के संयोजन में टिकैत की जयंती पर सुबह हवन कर उनके चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किए। क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं महात्मा टिकैट के इस जयंती के अवसर पर आप सभी किसान भाइयों को आश्वस्त करता हूं, आपकी बात को एवं आपकी समस्या को जो 64.7 प्रतिशत आबादी आदि समस्याओं को सरकार के द्वारा जल्द ही निस्तारित कर आऊंगा। यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ रविंद्र कुमार ने कहा यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों को कमर्शियल योजनाओं में भी आरक्षण दिया जाएगा तथा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों के बच्चों को रोजगार के लिए उसमें लगने वाली हर इंडस्ट्रीज में 25 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डीसीपी राजेश कुमार एवं एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने भी क्षेत्रीय किसानों को पूर्ण रूप से अस्वस्थ किया कि हम आपकी सुरक्षा एवं प्रशासन की तरफ से आपको किसी तरीका की भी कोई परेशानी नहीं आने देंगे। किसानों के समाधान लिए हमेशा अधिकारियों के दरवाजे खुले रहेंगे। संचालन कर रहे पवन खटाना ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और हमारे बीच के अधिकारी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसानों को उनकी जमीन का 64.7 प्रतिशत मुआवजा एवं उनके घरों की छत जो उनकी आबादी जहां पर है जैसी है के आधार पर छोड़ी जाए। सुभाष चौधरी ने कहा उपरोक्त सभी समस्याओं को सरकार एवं सरकार के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समय रहते हुए निस्तारित करें, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन क्षेत्र में एक बड़ा आंदोलन करके टिकैत के मार्गों पर चलकर किसानों को उनका हक दिलाएंगे। जिला अध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन को मजबूत करें और आंदोलन के लिए हर समय तैयार रहें, जैसे ही कोविड-19 महामारी से देश में कुछ छूट मिलेगी तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लज्जाराम प्रधान, पवन खटाना, सुभाष चौधरी, अनित कसाना, सुनील प्रधान, फिरे राम तोगर, शमशाद सैफी, परविंदर अवाना, सुरेंद्र नागर, मनजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, राजे प्रधान, रजनीकांत अग्रवाल, अनिल खटाना, संदीप खटाना, गजेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>