" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचन्द्र शर्मा का शिक्षकों ने किया स्वागत, सांसद व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर रहे मौजूद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा का ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में उमा पब्लिक स्कूल दीक्षा पब्लिक स्कूल महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय कुमार पब्लिक स्कूल शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, जेएस कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षकों ने स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतमबुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा विशिष्ट अतिथि गन्ना संस्थान राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ निष्ठावान ऊर्जावान कार्यकर्ता सरल स्वभाव के शिक्षक श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने प्रत्याशी बनकर एमएलसी शिक्षक विधायक सीट शिक्षकों के और कार्यकर्ताओं के बल पर एमएलसी शिक्षक सीट जीतने का कार्य किया और उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों की आवाज़ बनकर शिक्षकों के लिए काम करेंगे। विशेष अतिथि गन्ना संस्थान राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि एमएलसी शिक्षक विधायक सीट को जीतने पर कार्यकर्ता और श्रीचंद शर्मा को बधाई उन्होंने 48 वर्ष की एक ही गुट के प्रत्याशी जो जीतते आ रहे थे, उसको भारी मतों से शिकस्त देने का काम किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए एमएलसी शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं की और शिक्षकों के विश्वास की जीत है, ये जीत सभी की जीत है और उन्होंने कहा कि मैं शिक्षकों के मान सम्मान और विश्वास पर खरा उतरूंगा और सरकार के द्वारा चलायी गई योजनाओं का लाभ शिक्षकों को मिल सके उसके लिए निरंतर कार्य करूँगा। स्वागत सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने आए सभी स्कूलों के प्रबंधकों प्रधानाचार्यों का भी अभिवादन स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल प्रबंधक बिजेंद्र मुदगल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, प्रधानाचार्य पवन सिंह, पंडित शिव कुमार आर्य, मूलचंद प्रधान, मनोज प्रधान, मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, मोहित शर्मा, महेश शर्मा, अर्पणा सिंह, राजेश ठेकेदार, सुनील सोनक, भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, ओमप्रकाश नेताजी, धरमवीर आर्य, रतन लाल आर्य, मनीष शर्मा, पवन त्यागी, मास्टर धरमवीर सिंह, अनिल मिश्रा, जितेंद्र सिंह, डॉक्टरों प्रकाश शर्मा, सुखबीर शर्मा, आदि कार्यकर्ता एवं शिक्षक स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>