रबूपुरा। यीडा के प्रस्तावित सेक्टर 32 में निर्माणधीन कम्पनी में सुरक्षा गार्ड से मारपीट, फायरिंग व बन्दूक लूट के प्रयास में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी वह पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है तथा अन्य अभियुक्त फरार हैं। उधर कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव का कहना कि टीम गठित कर सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि गांव मुरादगढ़ी के समीप यीडा के सेक्टर 32 में निर्माणधींन कम्पनी के सुरक्षागार्ड रामप्रवेश ने शिकायत की थी कि गत 27 दिसंबर की देर शाम कार सवार आधा दर्जन लोगों ने कम्पनी में जबरन घुसने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुई फायरिंग की थी। पुलिस ने तहरीर पर कपिल, राजू, सतवीर, विक्की व 2 अज्ञात समेत 6 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घायल को उपचार के लिये भेज दिया था।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…