" data-ad-slot="">

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने लॉन्च किया ग्रेटर नोएडा का पहला ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

निदान, मेडिकल और सर्जिकल इलाज के मामले में फस्र्ट क्लास सुविधाएं
ग्रेटर नोएडा। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ने पहले ऑन्कोलॉजी सेंटर का उदघाटन किया। यथार्थ अस्पताल मरीज़ों को पहले से ही बाकी बीमारियों से संबंधित सुविधाएं प्रदान करता रहा है और इस नए डिपार्टमेंट का लॉन्च ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम है जिसकी मदद से मरीज सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ग्रेटर नोएडा का यह नया कैंसर डिपार्टमेंट , इस क्षेत्र का इकलौता स्पेशलाइज्ड सेंटर है जहां कैंसर का 24’7 इलाज उपलब्ध है। यह नया सेंटर कैंसर के निदान जैसे की कीमोथेरेपी से लेकर मेडिकेशन और सर्जरी तक की सभी सुविधाएं प्रदान करता है। यह कदम दिल्ली एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी शहरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जहां कैंसर के मरीज़ों का इलाज एडवांस तरीके से हो सकेगा। यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर कपिल त्यागी ने बताया कि, “भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है इसलिए इस चुनौती से लड़ना बेहद जरूरी है। यह डिपार्टमेंट और डॉक्टरों की काबिल टीम मरीज़ों को सबसे अच्छा इलाज देने के लिए नई और एडवांस टेक्रनोलॉजी का इस्तेमाल करने का उद्देश्य रखती है। हम चाहते हैं कि मरीज कैंसर निदान और इलाज में प्रगति का पूरा लाभ उठा सकें। चूंकि, कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, इसलिए हमारे यहां हर अंग के कैंसर के लिए एक अलग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं, जहां जरूरत के अनुसार एडवांस कैंसर से ग्रस्त मरीज़ों को अच्छे से अच्छा इलाज प्रदान किया जा सकता है। इलाज के परिणाम बेहतर होने के साथ मरीज़ों का जीवन भी बेहतर हो जाता है।” इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च डाटा के अनुसार, भारत में वर्ष 2020 में कैंसर के 17.3 लाख नए मामले दर्ज किए गए, जो 25 सालों में दुगने हुए हैं। शुरुआती चरण में केवल 12.5 मरीज़ों को इलाज मिलने की वजह से इस बीमारी के कारण लगभग 8.8 लाख से भी ज्यादा मरीजों की जान जाने की संभावना है। स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर और फेफड़ों का कैंसर मिलकर भारत में 41 कैंसर का भार बढ़ाते हैं।
यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉक्टर यथार्थ त्यागी ने बताया कि, “जब कैंसर का मरीज जीने की उम्मीद रखता है, तो वह आधी लड़ाई वहीं जीत लेता है। इसलिए यहां मरीजों को शांत और सुखद वातावरण में रखा जाता है। कैंसर समर्पित यह सेंटर इस क्षेत्र का अपने जैसा पहला सेंटर है, जो ऑन्कोलॉजी को ताक़तवर बनाते हुए एनसीआर क्षेत्र और पड़ोसी शहरों के मरीज़ों को बड़ा फायदा पहुंचाएगा।”
अत्याधुनिक टेक्रनोलॉजी, विशेष चिकित्सक दृष्टिकोण और बीमारी को हराने की काबिलियक रखने के साथ, यह सेंटर मुश्किल से मुश्किल और नए से नए कैंसर की पहचान करने और एडवांस मामलों का सफल इलाज करने में सक्षम है।
यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ, अमित सिंह ने बताया कि, “कैंसर के बढ़ते मामले निश्चित रूप से दर्शाते हैं कि, कैंसर के शुरुआती निदान और रोकथाम के लिए हमें लोगों को बार-बार शिक्षित और जागरुक करने की आवश्यकता है। अच्छी खबर यह है कि हर प्रकार के कैंसर का इलाज संभव है और शुरुआती निदान के साथ मरीजों का जीवन बेहतर हो जाता है। मैं लोगों को यही सलाह दूँगा कि वे समय पर निदान करवाएं और कैंसर के बारे में बात करने में बिल्कुल न हिचकिचाएं।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>