" data-ad-slot="">

एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनाव के लिए आप अपना मत कहां डाले, कहां करें शिकायत.. जरुर देखें….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जिले में सात मतदेय केन्द्रों पर होंगे मतदान
ग्रेटर नोएडा,30 नवम्बर। एमएलसी व स्नातक शिक्षक चुनाव के लिए जिले में 7 मतदान केन्द्र बनाए गए है, जिसमें ए.एच. इंटर कालेज दादरी, एनटीपीसी विद्युत नगर, स्टेडियम नोएडा, सेक्टर-21, खण्ड विकास कार्यालय बिसरख, खण्ड विकास कार्यालय जेवर, इण्टर कालेज रबूपुरा और अमीचन्द इण्टर कॉलेज कासना शामिल है। स्नातक के लिए 11380 पुरुष व 6117 महिला मतादा के साथ कुल 17494 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 2283 पुरुष और 1958 महिला सहित 4219 मतदाता है। कुल 21716 मतदाता मतदान करेंगे।

पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय से हुई रवाना
उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन के मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को सभी मतदान स्थलों पर 29 पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना हुई जो अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच चुकी हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2020 का मतदान 1 दिसंबर(मंगलवार) को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद में बनाए गए सभी 29 मतदेय स्थलों पर कोरोना हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है, जहां पर आने वाली सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। सभी मतदाताओं के द्वारा ग्लब्स पहनकर मतदान करना होगा, जिसकी व्यवस्था कोरोना हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित की गई है। इसी के साथ-साथ सभी मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 गज की दूरी बनाकर मतदान किया जाएगा। सभी मतदाताओं के द्वारा हाथों को सैनिटाइजेशन करने के उपरांत ही मतदान करना होगा बनाई गई सभी कोरोना हेल्पडेस्क पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं‌। सभी मतदाता फेस मास्क लगाकर मतदेय स्थलों मतदान करेंगे।
किसी शिकायत के लिए कंट्रोल रुम में करे शिकायत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2020 के मतदान को जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसके नंबर 0120 2569 901 तथा 0120 29 71 820 रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने सभी निर्वाचन में लगे अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षर से पालन किया जाय।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

7 days ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

7 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>