" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..HOME

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीन के विकास और निर्माण करने वाली तीन टीमों से की बातचीत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली,30 नवम्बर। प्रधानमंत्री ने सोमवार को कोविड-19 के टीके के विकास और निर्माण पर काम करने वाली 3 टीमों के साथ वर्चुअल बैठक की। ये टीमें जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पुणे, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड हैदराबाद थी। प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों में कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीके के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों की क्षमता पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रियाओं और संबंधित मामलों के बारे में अपने सुझाव और विचार रखने को भी कहा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे टीका और संबंधित मामलों जैसे इसकी प्रभावकारिता आदि के बारे में आम जनता को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। टीके वितरित करने के संबंध में रसद, परिवहन, कोल्ड चेन आदि से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। जिन कंपनियों से वैक्सीन पर चर्चा की गई उनका परीक्षण और विस्तृत डेटा विभिन्न चरणों में हैं और परिणाम अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्माताओं के साथ जुड़ने और मामलों का समाधान करने की सलाह दी जिससे देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मिल सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>