ग्रेटर नोएडा। जनपद में बनाए गए सभी 7 सेंटरों पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जनपद की पुलिस कृत संकल्पित है। सभी सेंटर पर मतदान का कार्य भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी सुहास एल वाई स्वंय नोएडा स्टेडियम में बनाए गए पोलिंग सेंटर पर पहुंचे जहां पर उन्होंने गहनता के साथ स्थल निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान मतदान प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया के समस्त कार्य भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराए जाएंगे। वर्तमान में कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का अक्षर से पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान कराने की कार्रवाई की जाएगी ताकि जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके। ज्ञातव्य हो कि जनपद में बनाए गए सभी 7 मतदान केंद्रों पर मतदान को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…