रबूपुरा। कस्बा स्थित बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं करने की सूचना पर सोमवार को जेवर एसडीएम गुंजा सिंह कस्बा के बाजार का औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी के बाजार में होने की सूचना से स्थानीय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई तथा आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालात का मुआयना करते हुए एसडीएम जेवर गुजा सिंह ने सभी को कोविड़ 19 से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करने की हिदायत दी तथा कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के चलते मंगलवार से गुरूवार तक यानि 3 दिन बाजार बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही समान के निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वालों के प्रति भी तेवर तल्खी के साथ ऐसा नहीं करने के निर्देश देते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये हैं। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक आदेशों से अवगत कराया तथा नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बाजारों में लोग फेस मास्क लगाकर आएं तथा सामाजिक दूरी एवं अन्य नियमों का पालन करें अन्यथा की स्थिति में निर्देशों को आगे भी जारी रखा जा सकता है। इस मौके पर कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम गिरी, एसआई राजवीर सिंह, एसआई बृजेश सिंह, पूरन शर्मा, विजयतायल, चंद्रप्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…