" data-ad-slot="">

बिजली की समस्या को देखते हुए 220 केवी बिजली घर का हुआ शिलान्यास

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-15 माह में 77 करोड़ की लागत से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

रबूपुरा। सोमवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरूणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से गांव बीरमपुर व चकबीरमपुर के पास ओद्यौगिक प्राधिकरण के सैक्टर 32 में बनने वाले 220 केवी के बिजली घर आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि उक्त विद्युत केंद्र से जेवर विधान सभा के ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र में लगने वाली ओद्यौगिक इकाई को विद्युत आपूर्ति हो सकेगी तथा 77 करोड़ की लागत से 15 माह में बिजली घर तैयार हो जायेगा। उन्होंने प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरूणवीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा एक समय क्षेत्र में विद्युत केंद्र योग्य भूमि नहीं मिल पा रही थी। जिसके लिए समस्या से अवगत कराते हुए क्षेत्र में निशुल्क जमीन मुहैया कराई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गत 6 जून को जेवर में बनने वाले इस बिजली घर शिलान्यास वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से कर चुके हैं। इसके साथ ही सोमवार को जेवर के गोविंदगढ मार्ग पर निर्मित गौशाला का लोकार्पण भी स्थानीय विधायक व प्राधिकरण मुख्यकार्यपालक अधिकारी द्वारा किया गया। जिसका संरक्षण यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण करेगा तथा बेसहारा गौवंशों को सहारा मिलेगा। गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके आद्योगिक प्राधिकरण के जीएम केके सिंह, आशीष सिंह, बीके त्यागी, मेहराम सिंह, राजवीर सिंह, विकास सिंह, आनंद मोहन, एमएल तिवारी, रिन्कू राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>