एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में  हर्षोउल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ग्रेटर नोएडा। देश के 71 वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। पुनीत समारोह का आरंभ विद्यालय परंपराअनुसार ईश्वर स्तुति से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई लययुक्त संवैधानिक प्रस्तावना रही साथ ही कविता वाचन एवं नृत्य मंचन समांबांधने वाला रहा।

देशभक्ति और गौरव से पूर्ण सुभाष चंद्रबोस के जीवन पर आधारित लघु नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया गया। इसी अवसर पर विशेष तौर पर एक टॉक शो का भी आयोजन किया गया। जिसने दिवस की गरिमा को बनाए रखा। जिसका विषय थाईरानरिलेशंस विद वेस्ट एशियन कंट्रीज, जिसमें विद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने गर्मजोशी से तर्क वितर्क कर विचार विमर्श किया। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अद्भुत उदाहरण रहा। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य वीरेंद्रबंसल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम गणतंत्र दिवस पर यह प्रेरणा लेते हैं कि आपसी भेद भाव को मिटाकर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में अपना योगदान देंगे तथा अपने संविधान पर विश्वास रखने की बात कहते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *