" data-ad-slot="">

एस्टर स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 फरवरी। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने पुरस्कार वितरण समारोह को बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एस्टर शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी.के. शर्मा तथा आशा शर्मा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।  इस अवसर पर एस्टर शिक्षण संस्थान की प्रबंधकारिणी समिति के सभी सदस्य तथा संस्थान की सभी शाखाओं के विद्यालय प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।  स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. शरबरी बनर्जी ने मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया एवं उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए और अधिक सराहनीय कार्य करने की प्रेरणा दी।

स्कूल के नन्हें संगीतकारों ने अपनी मधुर आवाज में एक स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। गणपति वंदना  की रंगीन और लयबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से अभिभूत अभिभावकों की करतल ध्वनि से पूरा ऑडिटोरियम गूँज उठा। मेधावी छात्रों में कक्षा के टॉपर्स, बोर्ड के टॉपर्स,  बेस्ट डांसर, बेस्ट सिंगर, स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर और स्टूडेंट ऑफ द ईयर शामिल थे, जिन्हें उनकी योग्यताओं के लिए समस्त सभा के बीच प्रमाण पत्र और प्रशस्तिपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। कक्षा बारहवीं के छात्र देव मान को पं. रूपचंद मेमोरियल की आल राउंड बेस्ट स्टूडेंट ट्रॉफी’से पुरस्कृत किया गया।  मंच पर सम्मान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट विजेताओं को अभिभावकों, शिक्षकों और उपस्थित सभागारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रोत्साहित किया। समारोह का समापन उप-प्रधानाचार्या रचना शुक्ला द्वारा धन्यवाद भाषण सहित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>