" data-ad-slot="">

डीडब्ल्यूपीएस के विद्यार्थियों को मिला अपना कौशल दिखाने का अवसर,‘स्टेम मॉडल मेकिंग कॉम्पटिशन’ आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 फरवरी। दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन की ओर से एक नई पहल की गई है, ग्रेटर नोएडा, नॉलेज पार्क-3, स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इस फाउंडेशन से जुड़े कई स्कूलों के विद्यार्थियों को मिला अपना कौशल दिखाने का सुनहरा मौका। कक्षा 11वीं व 12वीं विद्यार्थियों के लिए ‘स्टेम मॉडल मेकिंग कॉम्पटिशन’ आयोजित किया गया।

डीडब्ल्यूपीएस ग्रेटर नोएडा, डीडब्ल्यूपीएस नोएडा एक्सटेंशन, डीडब्ल्यूपीएस परली, डीडब्ल्यूपीएस आगरा, डीडब्ल्यूपीएस जलालाबाद, डीडब्ल्यूपीएस अजमेर, डीडब्ल्यूपीएस आष्टा, डीडब्ल्यूपीएस ज़िरकपुर और डीडब्ल्यू पीएस धार के विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक जगत में अपनी अपनी रुचि व क्षमता का कौशल प्रदर्शित किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित से हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रायना कृष्णात्रेय ने अपने मधुरवचनों से  मुख्य अतिथि डा. आनंद के. सेठी और मुकेश कुमार का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्येश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के उन्नत व वृहद क्षेत्र में नई पहल करने के लिए प्रेरित करना था। सभी विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी थीम के अनुसार औचित्य प्रासंगिकता व वैज्ञानिक संशोधन संबंधित प्रस्तुति की। प्रत्येक प्रस्तुति कुछ नए विचारों को दर्शाती नजर आई। अंततः जज के निर्णायक परिणाम को घोषित किया गया, जिसमें डीडब्ल्यूपीएस अजमेर के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे, वहीं डीडब्ल्यूपीएस जलालाबाद के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान पाकर विजेता रहे। भले ही कोई दो विद्यालय पारितोषित किया, परंतु इस प्रकार के आयोजन शेष विद्यार्थियों को निरंतर गतिशील बने रहने में सहायक सिद्ध होंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>