" data-ad-slot="">

हरलाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, शिक्षा प्रणाली में बदलाव पर चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 फरवरी। नॉलेज पार्क प्रथम  स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा के शिक्षा विभाग द्वारा दो दिनों की राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार का शीर्षक भारत की जीर्ण शिक्षा प्रणाली भविष्य की तकनीकी परिवर्तनों के साथ प्रतिस्पर्धा में  सेमिनार के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने संस्थान के चैयरमेन हेम सिंह बंसल तथा महानिदेशक प्रो. टी. दुहान के साथ मिल कर मां सरस्वती पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान के चैयरमैन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने प्राचीन शिक्षा प्रणाली के बारे में बताया और कहा कि हमारी जो वर्तमान तकनीकी और कौशल शिक्षा हम सभी के लिए आवश्यक ही नहीं बल्कि अनिवार्य है क्योंकि तकनीकी और कौशल शिक्षा के बारे में बातें तो बहुत कही जा रहीं हैं लेकिन वास्तविकता में इसका उपयोग कितना किया जा रहा है और सभी को किस प्रकार शिक्षित किया जाये यह एक चिन्तन करने और सोचने की बात है, जिससे हमारे देश के विद्यार्थी भी अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा में खडे़ हो सके। संस्थान के चैयरमैन हेम सिंह बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने समय में जो शिक्षा व्यवस्थाएं, परम्परायें चल रहीं थी उन्हें समय के अनुसार तकनीकी शिक्षा का प्रयोग करते हुए बदलाव लाने की आवश्यकता है, यदि हमें प्रतिस्पर्धा में रहना है और उन्नति के शिखर पर पहुंचना है तो हमें अपने आप को बदलना पड़ेगा। निदेशक डॉ. टी. दुहान ने शिक्षक शिक्षा के समक्ष कुछ मुद्दे उठाये जिन्है सेमिनार के प्रतिभागियों को सोचने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपनी शिक्षण प्रक्रिया में बदलाब लाने के लिए प्रेरित किया। आज पहले दिन लगभग 26 शोध छात्रों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा पाण्डे ने आये हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव अनिल बंसल, डीन डॉ. नीरज शर्मा, प्राचार्य एवं विभाग अध्यक्ष समेत सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>