" data-ad-slot="">

धोखाधड़ी कर समान लेकर भागने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने दबोचा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर पुलिस ने शनिवार को शादी व्याह में हेराफेरी कर बारातियों के जेवरात लेकर भागने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कार, एक मोबाइल, जेवरात आदि सहेत एक लाख का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस वे के साबौता कट तिराहे के पास एक कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह 11:15 बजे मौके पर पहुंची। आरोपियों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनको घेर दबोच लिया। आरोपियों को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची।आरोपियों की पहचान शिव कुमार व राहुल निवासी मौहल्ला महतिया छायंसा फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली शादियों को अपना निशाना बनाते हैं। वह जनमासा को दूसरी जगह बताकर बारातियों को भ्रमित करते है और बारातियों का सामान अपनी गाड़ियों में रखवा कर फरार हो जाते थे। उन्होंने 28 नवंबर 2019 को ग्राम साबौता में नयागांव सिकंदराबाद निवासी त्रिलोक चंद की बारात को निशान बनाया था, जिसमें जनमासा का स्थान दूसरी जगह होने कक कहकर शादी के सामान का बक्शा धोखाधड़ी करके अपनी गाड़ी में रखवा कर फरार हो गए थे, वहीं 2 दिसंबर 2019 को कस्बा जहांगीरपुर में छतारी बुलंदशहर से आई जितेश की बारात को भी इसी तरह अपना निशाना बनाया था। इससे पूर्व भी ये आरोपी ऐसे ही मामलों में थाना कोसीकला जनपद मथुरा में भी गिरफ्तार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको कार, दो सोने के टीके, दो जोड़ी पाजेब, एक अंगूठी बिछुऐ, पेंडल, हाथ की चार चूड़ियां चांदी की, 4250 रुपए व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>