नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने जा रहा है, यह भारत में सबसे बड़े कार मेला के तौर पर जाना जाता है। यह ऑटो एक्सपो 2020 अगले साल 7 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक लगेगा। इस एक्सपो में दिग्गज ऑटो कंपनियां अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट को शोकेस और लॉन्च करती हैं। इस एक्सपो में आप हर सेगमेंट की गाड़ियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। ऑटो एक्सपो 2020 का उद्घाटन इंडिया एक्सपो मार्ट में 6 फरवरी 2020 को होगा। अगर आप ऑटो एक्स्पो में जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टिकट लेना होगा. यह टिकट 20 दिसंबर 2019 से एक्सक्लूसिव तौर पर BookMyShow.com पर उपलब्ध है और इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे। ऑटो एक्सपो में एंट्री 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से होगी और शाम के 7 बजे तक आप इस मेले में घूम सकते हैं. इस दिन एंट्री आम लोगों के लिए नहीं होगी. आम लोगों के लिए 8 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक एंट्री होगी जिसमें आप सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक घूम सकते हैं।
ऑटो एक्सपो की क्या है थीम
इस बार Auto Expo 2020 की थीम है-Explore the World of Mobility. यानी मोबिलिटी की दुनिया की खोज करें. यह थीम टेक्नोलॉजी का संदेश, क्षमता और कल की मोबिलिटी के विजन से जुड़ा है।
आम लोगों के लिए 7 से 12 फरवरी तक चलेगा एक्सपो
भारतीय ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं के उद्योग संगठन (SIAM) ने शुक्रवार को कहा कि ग्रेटर नोएडा में इस बार ऑटो एक्सपो 7-12 फरवरी तक चलेगा. इसमें 60 से अधिक नए वाहनों को पेश किया जाने की उम्मीद है. चीन की ग्रेट वॉल मोटर कंपनी और फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स (FAW) भारत की इस प्रदर्शनी में पहली बार भाग लेंगी। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री लंबे समय से आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही है…जबकि ऐसी उम्मीद है कि साल 2020 ऑटो इंडस्ट्री को मजबूती दे सकता है…Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) के प्रेसीडेंट राजन वढेरा के मुताबिक यूपी के ग्रेटर नोएडा में आगामी 5 से 12 फरवरी के बीच होने वाला hyundai भारतीय वाहन इंडस्ट्री की बेहतरी का लॉन्चिंग पैड साबित हो सकता है…और इसके बाद सुस्त पड़ी इंडस्ट्री में डिमांड बढ़ सकती है।
इस बार कौन कंपनी होगी शामिल कौन नहीं
वहीं होंडा, टोयोटा, फोर्ड, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लेक्सस, वोल्वो और जगुआर लैंड रोवर के साथ साथ दोपहिया वाहनों की बड़ी कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी एक्सपो इस बार इस प्रदर्शनी में नहीं आ रही हैं, लेकिन 2018 में अनुपस्थित रही मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और किआ के साथ-साथ स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी बड़ी कार कंपनियां इस बार इस एक्सपो में भाग लेंने जा रही हैं।
कितने का होगा टिकट
सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि ऑटो एक्सपो 2020 ऑटो इंडस्ट्री के पुनरुद्धार के लिए लॉन्चिंग पैड साबित होगा. उन्होंने कहा कि लगातार पिछले पांच तिमाहियों में ऑटो सेक्टर में मंदी के असर से कंपनियों की भागीदारी पर पड़ा है. टिकट की दरें पिछली बार की ही तरह 350 रुपए से 750 रुपए के बीच में रखी गयी हैं. इस बार आम दर्शकों की संख्या पिछली बार के छह लाख से ज्यादा होने की संभावना है. वढेरा ने कहा कि एक्सपो के मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और कनेक्टेड वाहनों के अलावा एक अप्रैल, 2020 से लागू होने वाले बीएस- छह मानदंडों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ वाहन होंगे।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…