ग्रटेर नोएडा /जेवर। जेवर में एक व्यक्ति का एटीएम बदल एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
नगेंद्र सिंह बसेरा अलीगढ़ के रहने वाले है। वह अपनी पत्नी अर्चना देवी के साथ किसी काम से रविवार को जेवर आये थे। जिसके बाद वह एक बैंक के एटीएम पर पहुंचे और अपना पिन जनरेट करने लगे। इसी बीच एटीएम में तीन से चार लोग घुस आए और उनका पिन देख लिया। इसके बाद पीड़ित से आरोपियों ने कहा कि उनकी जल्दी है वह अपना काम खत्म कर जल्दी वहां से हट जाए और ये कहते हुए आरोपियों ने एटीएम से उनका एटीएम कार्ड उन्होंने निकाल लिया। साथ ही पीड़ित को धोखा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। जिसकी जानकारी पीड़ित को नही हुई और वह वहां से चले गए। अगले दिन पीड़ित के पास रुपये निकाले जाने के मैसेज आये। जब तक पीड़ित ने अपना कार्ड बंद कराया, तब तक पीड़ित के खाते से 1,03137 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…