रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर हजारों रूपये ठगने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से हताश पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। गांव खेरली भाव निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल दनकौर में एसी रिपेयर का कार्य कर्ता है। बताया जाता है कि उसने एमाजॉन बेवसाइट पर ऑनलाइन समान बुकिंग किया था। खरीदे गये समान की कीमत भी पीड़ित के खाते से कटौती हो गई लेकिन बेवसाइट के खाते में नहीं पहुंची। जिसकी जानकारी के लिए पीड़ित ने बेवसाइट के कस्टमर केयर पर फोन किया तो उसे एक अन्य नम्बर से जानकारी करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने उक्त नम्बर पर कॉल की तो उससे खाते के सम्बंध में निजी जानकारी मांगी गई। जिसके बाद शाहिद के बैंक खाते से 80 हजार रूपये की कटौती हो गई। मोबाईल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता लगा। जिसके बाद उसने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…