" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कुख्यात सुंदर भाटी गैंग के निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ मुनीम की 25 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में की गई कुर्क

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– जनपद के गैंगस्टर, माफियाओं एवं अपराधियों पर पुलिस कमिश्नर का लगातार प्रहार
ग्रेटर नोएडा,30 नवम्बर। जिला गौतमबुद्धनगर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के उपरान्त न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के आदेश के पालन में गैंगस्टर/माफियाओं एवं आपराधियों तथा उनके सहयोगियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 की धारा 14 में दिये गये प्रावधानों के अन्तर्गत अपराध से अर्जित अचल सम्पत्तियों को लगातार कुर्क किया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात आपराधिक माफिया सुन्दर भाटी गैंग (गैंग पंजीकृत संख्या डी-11) के सक्रिय सदस्य निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ मुनीम पुत्र हाजी जुम्मा निवासी नई आबादी कस्बा व थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए माफिया सुन्दर भाटी के दम पर आपराधिक रूप से कम्पनियों से स्क्रैप के ठेके लेकर अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा ली गयी जमीन 2.9128 हैक्टेयर अनुमानित मूल्य 25 करोड़ की अचल सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है। पूर्व से लेकर अभी तक अनिल दुजाना गैंग व सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यों पर कार्यवाही के दौरान लगभग 69 करोड़ रूपये की सम्पत्ति को कुर्क किया जा चुका है। कमिश्नरेट प्रणाली के अन्तर्गत गैंगस्टर अधिनियम के तहत पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की गयी है, जो भविष्य में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/माफियाओं के विरूद्ध जारी रहेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>