रबूपुरा। करीब एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने 10 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव कलूपुरा निवासी जगदीश पुत्र रामचन्द्र का आरोप है गत 23 नवम्वर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे गांव का रहने वाला रिंकू पुत्र ब्रहमस्वरूप अपने परिजनों व कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आये और गाली-गलौच करते हुए पीड़ित व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुन ग्रामीणों को आते देख उक्त जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। घटना में जगदीश, त्रिलोक, राजेन्द्र, पूजा व शिवानी घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर पर रिंकू, सुदेश, लक्ष्मण, गजेन्द्र, कपिल, प्रेमचंद, मिथलेश समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…