" data-ad-slot="">

औद्योगिक विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को व्यापार कौशल व मैनेजमेन्ट के प्रति किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 जुलाई। मंगलमय इंस्टीट्यूटऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में “प्लेमोर, लर्नमोर टू बिजनेस एक्यूमेन ऑफ मैनेजमेंट सिमुलेशन” का एक दिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार ने छात्रों, शिक्षकों व विभिन्न औद्योगिक विशेषज्ञों को विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान किया। जिसमें बिजविज लर्निंग के फाउंडर, डायरेक्टर राहुल जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वेबिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से दो सौ सत्तर पंजीकृत प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अतुल मंगल और सीओओ, आयुष मंगल ने वेबिनार का उद्घाटन किया। वेबिनार की औपचारिक शुरुआत संस्थान के वाइस चेयरमैन अनुज मंगल के उद्बोधन के साथ हुई, जिसके बाद प्रबंधन संकाय के डायरेक्टर डॉ. तुषार कांति ने सत्र के लिए मुख्य वक्ता को सादर आमंत्रित किया। मुख्य वक्ता ने प्रबंधन सिमुलेशन के विभिन्न आयामों को विस्तार से समझाया तथा सिमुलेशन के व्यावहारिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। प्रबंधन सिमुलेशन का उपयोग करके व्यापार कौशल को आकार देने पर भी विस्तार से चर्चा हुईI छात्रों ने वेबिनार में सक्रियरूप से भाग लिया, सभी ने ध्यान पूर्वक सुना तथा बारिकियों को भली भांति समझा। अंत में कार्यक्रम संचालिका डॉ.अंशुगोयल के द्वारा वोट ऑफ थैंक्स के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>