रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व तंत्र-मंत्र के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुद्धवार को आरोपी पप्पन पुत्र रतन को गिरफतार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में यमुना एक्सप्रेस वे के समीप खडा वाहन का इंतजार कर रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे धर दबोचा। गौरतलब है कि क्षेत्र में सोमवार को झाड़-फूंक के बहाने महिला व उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। जिसमें तांत्रिक के दो अन्य साथियों के भी शामिल होने की चर्चाएं थी। बेहोशी की हालत में पीड़ित दम्पति कोतवाली परिसर में कार्यवाई की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में घंटो तक जमीन पर पड़े रहे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अगले दिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…