" data-ad-slot="">

कई राज्यों में वाहन चोरी करने वाले गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की 21 बाइक हुई बरामद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 जून। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को जेवर पुलिस ने दबोचा है, जिनके पास से  चोरी की 21 बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद व उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, जेवर, जहांगीरपुर और ग्रेटर नोएडा आदि क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल में जुटी जेवर कोतवाली पुलिस को गुरुवार सुबह वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के दयानतपुर रोड पर चौधरी रेस्टारेंट के पास से दो बाइकों पर सवार चार अभियुक्तों को धर दबोचा,जिनकी पहचान नितिन, बब्लू, राहुल व राजा भारती के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि दोनों बाइक जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर से चोरी की गई थी। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि चारों का एक सक्रिय गिरोह है,जो जेवर, जहांगीरपुर, अलीगढ़ तथा हरियाणा के फरीदाबाद आदि क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त नितिन बुलंदशहर के ग्राम भटवारा, बब्लू जेवर क्षेत्र के चामडवाला, राहुल ग्राम दयानतपुर व राजा भारती ग्राम रामपुर बांगर का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर अलग- अलग स्थानों से चोरी की गई 21 बाइक बरामद की है। जिनमें से 10 बाइक अलीगढ़ से 2 बाइक हरियाणा से जबकि अन्य जेवर व जहांगीरपुर से चोरी की गई है। बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे। गिरोह के दो सदस्य बाइक खड़ी करने वाले व्यक्ति का पीछा करते थे, जबकि दो बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। अभियुक्त बब्लू जेवर में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>