रबूपुरा। अपने परिचित के यहां से घर लौट रहे युवक के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समूचे घटनाक्रम की शिकायत के बावजूद भी स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से हताश पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने का दावा कर रही है। गांव पचोकरा निवासी गौरव शर्मा ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की है कि गत 30 मई को वह अपने एक परिचित के यहां से घर लौट रहा था। आरोप है इसी दौरान मिर्जापुर के समीप चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 8 सौ रूपये, मोवाइल व अंगूली लूट ली। किसी प्रकार सूचना मिलने पर पीड़ित के परिजनों ने उसे ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि उपचार उपरान्त पीड़ित ने मामले की शिकायत रबूपुरा पुलिस से की लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई की।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…