रबूपुरा। गत दिनों कोरोना वायरस महामारी से लॉकडाउन के चलते महीनों से बंद पड़ी निजी बसों के कारण बस संचालकों को आर्थिक तंगी का दंश झेलना पड़ रहा है। आमदनी का जरिया खत्म होने से अब उन्हें टैक्स चुकता करने का भय सताने लगा है। बस संचालकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर टैक्स मांफ करने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र के मुताबिक निजी बस यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा है कि रबूपुरा, बुलंदशहर, जेवर आदि मार्गों पर करीब डेढ दर्जन बसों का संचालन होता था। लाॅकडाउन के बाद से उक्त रूटों पर बस संचालन बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण बस संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट मंड़रा रहा है तथा बस मालिक बेसहारा व बेरोजगार हुए हैं। इन बसों से उत्तर प्रदेश परिवहन द्वारा प्रत्येक माह टैक्स लिया जाता है लेकिन कोई आमदनी का जरिया नहीं होने के कारण संचालक टैक्स चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने बस संचालन तक परिवहन टैक्स मांफ करने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…