रबूपुरा। गुरूवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गे्रनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराया है। जानकारी अनुसार मूलरूप से लखनउ निवासी अंकित प्रकाश फिलहाल ग्रेनो दादरी में रहते हैं। बुद्धवार को वह अपने एक साथी सुजीतपाल के साथ कार में सवार होकर किसी काम से अपने गांव गये थे। बताया जाता है वहां से लौटते समय गुरूवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वह यमुना एक्सप्रेस वे गांव मिर्जापुर के समीप पहंुचे तभी अचानक उनकी होंडा एमेज कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…