रबूपुरा। मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ठा0 हरीश सिंह के कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसंघ संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए टूकीराम त्यागी ने मुखर्जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अंत्योदय को देश का आधार मानने वाले जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं हमारे पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने जीवन में अथक संर्घष करते हुए देश सेवा के लिए बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान उमेश गर्ग, राजू शर्मा, जसवन्त मीणा, लखन भाटी, हरिओम सिंह, योगेन्द्र जादौन, नानक जाटव, कृष्णपाल सिंह, मनीष भाटी, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…