" data-ad-slot="">

कम्प्यूटर की नई तकनीकी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक विभाग के कम्प्यूटर साईंस के विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर की नई तकनीकी के आयामों पर आधारित एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। पॉलिटेक्निक विभाग के प्रिंसिपल के.एम. दीक्षित ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों में विनीत कुमार को राजीव शर्मा,  प्रशान्त कुमार को आनन्द दोहरे, आनन्द कुमार को भगवत प्रशाद शर्मा ने गुलदस्ता भेंट किया।

 इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप गौतमबुद्ध विवि के कम्प्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत डॉ. संध्या तरार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। डॉ. संध्या तरार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कैसे भारत में औद्योगिक क्रांति ने परिवर्तन किए हैं। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि चौथी औद्योगिक क्रांति में कौन कौन सी तकनीक का स्कोप है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा, ब्लॉक चैन, क्वांटम कम्प्यूटिंग इत्यादि व छात्रों को इन तकनीकियों का अध्ययन करने की आवश्यकता है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस किस तरह मानव जीवन में परिवर्तन लाने वाला है व छात्रों को उनके लक्ष्य का निर्धारण करके आगे बढ़ना चाहिए। छात्रों को अच्छी नौकरी पाने के लिए आधुनिक तकनीकी ज्ञान होना अति आवश्यक है। भारत के आर्थिक आंकड़ो के अनुसार लगभग 30 मिलियन नौकरिया इस क्षेत्र में आने की संभावना है। प्रधानाचार्य के.एम. दीक्षित ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर कठिन परिश्रम कने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 21वी सदी के श्रेष्ठ भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण आज के युवा हाथों से ही होगा।  कार्यक्रम के सफल आयोजन में नूतन, अनुबाला, रविकुमार, शिवानी और नफ़ीस की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>